महात्मा गांधी संस्थान द्वारा गांधी जी की बढ़ती प्रासंगिकता पर परिचर्चा आयोजित

इंदौर, आज इंदौर के आंनद मोहन माथुर सभाग्रह में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर्व के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी संस्थान द्वारा परिचर्चा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्तमान परिपेक्ष में गांधी जी बढ़ती प्रासंगिकता पर वक्ताओं ने अपना मत रखा। गांधी दर्शन,आज़ादी आंदोलन,जनभागीदारी,सत्य,अहिंसा,गांधी ग्राम स्वराज,अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों पर दिग्विजय सिंह ,बाला बच्चन ,आर डी प्रसाद ,उर्मिला शुक्ल ,राजा पटेरिया ,डॉ प्रतिभा, माणकचंद बोथरा जैसे विद्वानों ने अपना आलेख प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी संस्थान के अध्यक्ष महेश जोशी ने किया ।स्वागत भाषण किशन पंत और आभार विनय तिवारी एवं संचालन दीपक जोशी पिंटु ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन,समाज जन,युवा एवं शहर वासियों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *