मुम्बई, मुम्बई शेयर बाजार की मंगलवार को अच्छी शुरुआत हुई है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन छोटे और मंझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.58 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं तेल गैस शेयरों से भी बाजार को अच्छा सहयोग मिल रहा है। बीएसई का ऑइल एंड गैस इंडेक्स 2.2 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा बैंक शेयरों में भी अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ 29452 के स्तर पर नजर आ रहा है। आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के सिर्फ आईटी मेटल और रियल्टी इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिल रही है जबकि ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स 185 करीब 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 38850 के पार नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 70 अंक तकरीबन 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 11550 के करीब कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, छोटे और मंझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी