झाबुआ कोतवाली में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर,विस मे नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पर विवादित बयान को लेकर झाबुआ कोतवाली में देर रात एफआईआर दर्ज की गई।
कल चुनावी सभा मे भाषण के दौरान भार्गव द्वारा कांग्रेस की जीत को पाकिस्तान की जीत बताया गया था। इस मामले में रिटर्निंग ऑफीसर अभय खराड़ी के प्रतिवेदन पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 बी ( 1) , 505 (2) , 188, ओर 123 (1,2) , 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
इधर कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के पाकिस्तान वाले बयान को भाजपा द्वारा फर्जी राष्ट्रवाद एंव वोटों की खेती का प्रयास बताया है। म.प्र. कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया हैं की भाजपा की सोची समझी रणनीति का ही हिस्सा हैं प्रतिपक्ष नेता गोपाल भार्गव का बयान। भाजपा के पास उपचुनाव में अपनी उपलब्धि बताने के लिए कुछ भी नही हैं।
इसलिए भाजपा फर्जी राष्ट्रवाद और पाकिस्तान का सहारा लेकर आम आदिवासियों की भावनाओं से खेलकर जीत हासिल करना चाहती हैं जो की वर्तमान परिस्थिति में असंभव हैं क्योंकि आम व्यक्ति भी भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद एवं पाकिस्तान के नाम पर वोटों की खेती करने वालों के काले कारनामे से भली भाँति परिचित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *