पासपोर्ट ऑफिस में दिखीं रानू मंडल, परफॉर्म करने जा सकती हैं विदेश

मुंबई, सोशल मीडिया पर एक वायरल विडियो के बाद रातोंरात स्टार बनीं रानू मंडल अब परफॉर्म करने विदेश जा सकती हैं। दरअसल, जिस रानू मंडल के पास बीते महीने तक वोटर आइडी कार्ड तक नहीं था, अब उन्हें पासपोर्ट ऑफिस में देखा गया। ऑफिस में उनके साथ उनके असोसिएट्स अतिंद्र चक्रबर्ती और तपन दास भी थे। अतिंद्र ने बताया कि वह अपने और रानू के डाक्युमेंट्स पासपोर्ट ऑफिस देने गए थे। बताया जा रहा है कि विदेश में रहने वाले भारतीय रानू मंडल का गाना सुनने के लिए बेताब हैं। इसके लिए उनको कई फोन और मेसेज आ रहे हैं, इसीलिए वे अपना जल्द से जल्द पासपोर्ट बनवा रहे हैं। गौरतलब है कि रानू बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करती थीं। इसी दौरान यहां एक राहगीर ने उनका विडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद रानू मंडल काफी पॉप्युलर हो गईं। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए गाने का ऑफर किया। हिमेश के साथ गानों की रिकॉर्डिंग वीडियो भी आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *