‘गंगूबाई’ में प्रियंका नहीं अब आलिया भट्ट दिखाई देंगी ?

मुंबई, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ पिछले काफी समय से चर्चा में रही थी। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान और आलिया भट्ट को कास्ट किया था, लेकिन कुछ वजहों के चलते यह फिल्म बनने से पहली ही बंद हो गई। वहीं, अब खबर आ रहीं है कि भंसाली इस फिल्म को सलमान की जगह किसी और ऐक्टर के साथ बना सकते हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक भंसाली एक और फिल्म के लिए आलिया भट्ट से बात कर रहे हैं, जिसका नाम ‘गंगूबाई’ बताया जा रहा है। भंसाली ने पहले इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा से बात की थी, लेकिन उनके पास डेट्स नहीं होने के कारण वह इस फिल्म को नहीं कर सकी थीं। अब इस फिल्म पर भंसाली आलिया के साथ काम कर रहे हैं। खबरों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में आलिया ने भंसाली के ऑफिस के कई चक्कर भी लगाए हैं और दोनों एक नई फिल्म में काम किए जाने की बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में कोठा चलाने वाली एक महिला के ऊपर आधारित होगी। यह भी बताया जा रहा है कि यह फिल्म एस हुसैन जैदी की लिखी किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर पर आधारित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *