हथियारों का सौदागर पकड़ाया,एक पिस्टल, एक कट्टा और 8 चाकू बरामद

उज्जैन,उज्जैन पुलिस को एक शानदार सफलता मिली है। पुलिस ने हथियारों के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियारों के सौदागर से एक’ पिस्टल, एक 12 बोर का कट्टा, 8 खटकेदार चाकू बरामद किये गए हैं। शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर इसका खुलासा किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि विक्रांत भैरव के समीप महावीर नगर पिपलीनका पर रहने वाला विवेक सोनी पिता रामलाल सोनी हथियार लेकर किसी को बेचने के लिए डिलेवर करने के लिए खड़ा है। इस पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी हथियारों का सौदागर है। वह शाजापुर के दुपाड़ा से हथियार लेकर आता था और यहाँ सप्लाय करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अभी तक उन्होंने किन किन लोगों को हथियार बेचे हैं। पुलिस अब उनकी भी धरपकड़ करेगी। आरोपी को गिरफ्तार करने में भैरवगढ़ थाना प्रभारी जयसीराम वरडे, सायबर सेल प्रभारी राजाराम बास्कले, प्रधान आरक्षके मानसिंह राणा, विक्रम सिंह, प्रेम सभरवाल, विनोद धाकड़ आदि की सराहना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *