कलराज को राजस्‍थान,आरिफ को केरल और कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया

नई दिल्‍ली, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को पांच राज्‍यपालों की नियुक्ति और तबादले किए गए हैं। आरिफ मोहम्‍मद खान को केरल का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। केरल का राज्‍यपाल नियुक्‍त किए जाने पर खान ने कहा यह देशसेवा का अच्‍छा मौका है। मुझे भारत जैसे देश में जन्‍म लेने पर गर्व है।
कलराज मिश्र को राजस्‍थान का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। अब तक वह हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल की जिम्‍मेदारी निभा रहे थे। बंडारू दत्‍तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का नया राज्‍यपाल बनाया गया है। इनके अलावा भगत सिंह कोश्‍यारी को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। तमिलिसाई सौंदरराजन को तेलंगाना के नया राज्‍यपाल की जिम्‍मेदारी दी गई है। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नवनियुक्‍त राज्‍यपाल जिस दिन अपने ऑफिस का कार्यभार संभाल लेंगे, उस दिन से उनकी नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *