लखनऊ,प्रान्तीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के सात पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन के अनुसार यादवेन्द्र यादव पुलिस उपाधीक्षक भदोही को पुलिस उपाधीक्षक उन्नाव, जीतेन्द्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक अमरोहा को पुलिस उपाधीक्षक शामली, वरूण कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक एटा को पुलिस उपाधीक्षक मथुरा, इरफान नासिर खान पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी सीतापुर को पुलिस उपाधीक्षक एटा, लेखराज सिंह सहायक सेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद को पुलिस उपाधीक्षक भदोही,धमेंद्र सिंह यादव सहायक सेनानायक 4वीं पीएसी प्रयागराज से सहायक सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ व हरीशचन्द्र पुलिस उपाधीक्षक जनपद लखनऊ को मंडलाधिकारी लखनऊ बनाया गया।
यूपी में सात पीपीएस पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानान्तरण