उज्जैन, मध्य प्रदेश के उज्जैन में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण शिप्रा नदी स्थित रामघाट जलमग्न हो गया है। कई बड़े छोटे मंदिर पानी में डूब गए हैं। शिप्रा नदी के छोटे पुल के 2 फीट ऊपर से पानी बह रहा है। इस साल में तीसरी बार शिप्रा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। अच्छी बारिश के कारण शिप्रा नदी का छोटा पुल फिर डूब गया है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पुल के दोनों ओर बेरिकेट्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। अच्छी बारिश के कारण उज्जैन का गंभीर बांध भी फुल हो चुका है। उज्जैन के पास स्थित चिंतामन जवासिया के एक उफनते नाले पर से गुजर रहा एक बाइक सवार तेज बहाव में बह गया। गनीमत यह रही की युवक अच्छा तैराक था, इस लिए उसकी जान बच गई।
उज्जैन में शिप्रा उफान पर,छोटे पुल के दो फुट ऊपर से बह रहा पानी, रामघाट के कई मंदिर डूबे