जोरदार बारिश के बाद फिर खुले बरगी डेम के 15 गेट

जबलपुर, केचमेंट एरिया में हुई जबरजस्त बारिश का असर दिखने लगा है। बीती रात हुई बारिश के चलते बरगी डेम के १५ गेट खोले गए हैं। गौरतबल है कि शनिवार को पांच गेटों से पानी छोड़ा जा रहा था। रात में हुई बारिश के चलते रविवार सुबह पांच बजे 6 और गेट खोल दिए गए। इस दौरान 11 गेटों से पानी छोड़ा जाता रहा। पानी की आवक देखते हुए अब 15 गेट खोल दिए गए हैं।
कार्यपालन यंत्री अजय सूरे ने बताया कि 15 गेटों को एक-एक मीटर की उंचाई तक खोला गया है। डेम से करीब 89 हजार 700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि डेम में इतना ही पानी केचमेंट एरिया से आ रहा है। मंडला, डिंडौरी और अमरकंटक क्षेत्र में हुई बारिश के चलते डेम का जलस्तर बढ़ने लगा था, जिससे गेट खोलने का निर्णय लिया गया है। यदि पानी की आवक बढ़ती है तो और भी गेट खोल जा सकते हैं।
पानी की आवक पर नजर
बाढ़ नियंत्रण केन्द्र केचमेंट एरिया में हो रही बारिश पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल डेम का जलस्तर 422.50 मीटर है। यदि केचमेंट एरिया में बारिश जारी रहती है तो इस जलस्तर को मैंटेन रखने के लिए बरगी डैम के अन्य गेटों को भी खोला जा सकता है। गेटों के अलावा आरबीसीसी और पावर हाउस से भी पानी छोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *