भोपाल, मुख्यमंत्री कमल नाथ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में पाँच पुलिस अधिकारियों को साहसिक एवं उत्कृष्ट कार्य के लिये पिस्टल भेंट कीं। पुरस्कृत अधिकारियों ने दस्युओं-नक्सलियों के खात्मे में अहम् योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय संस्थान सीएपीटी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पवन श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक के.सी. जैन, पुलिस अधीक्षक उज्जैन सचिन अतुलकर, कमाण्डेंट हॉक फोर्स तरुण नायक और पुलिस अधीक्षक बालाघाट अभिषेक तिवारी को पिस्टल दी।
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पुलिस अधिकारियों को दी पिस्टल