रामजन्म भूमि कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों की सफाई का काम शुरू किया गया

अयोध्या,अयोध्या रामजन्मभूमि-मस्जिद विवाद के मामले पर देश की सर्वोच्च अदालत में प्रतिदिन सुनवाई शुरू होने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) फैसला राम मंदिर के पक्ष में आने को लेकर आश्वस्त हो गई है। इसको लेकर वीएचपी ने श्रीराम जन्मभूमि न्यास कार्यशाला में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यशाला में मंदिर मॉडल के अनुरूप तराशे गए पत्थरों की साफ-सफाई कर चमकाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 90 के दौर में कार्यशाला में कार्यरत रहे कारीगरों को शीघ्र अयोध्या पहुंचने का बुलावा भेजा गया है, साथ ही राजस्थान के भरतपुर में डंप पत्थरों को भी शीघ्र अयोध्या की कार्यशाला में लाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
वीएचपी के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया सर्वोच्च न्यायालय से फैसला आने के पहले तैयारी की जा रही है। मठ-मंदिरों के धर्माचार्य जो वीएचपी और न्यास से जुड़े हैं उनके साथ जल्द बैठक करके आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। श्रीराम जन्म भूमि कार्यशाला में मंदिर मॉडल के अनुरूप लगभग 65 फीसदी काम पूरा हो गया है। इसमें सिंह द्वार, रंग-मंडप, कोली गर्भगृह बनकर तैयार है। कुल मिलाकर भूतल के पत्थरों का काम फाइनल है। विवादित परिसर से जुड़े रामकोट वॉर्ड में भी नगर निगम काम युद्ध स्तर पर करा रहा है। वॉर्ड के पार्षद रमेश दास बताते हैं मंदिर निर्माण के पहले क्षेत्र को तैयार किया जा रहा है। यहां सड़कों, नाली, शौचालय सहित कई अन्य जगहों पर काम करवाया जा रहा है। इसके अलावा दूसरे कामों का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *