राजस्थान में गहलोत अब राज्यसभा के उपचुनाव की तैयारी में जुटे

जयपुर, कांग्रेस में अध्यक्ष पद के मामले का निपटारा होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब राज्यसभा के उपचुनाव की तैयारी में जुट गए है मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कांग्रेसी विधायको को निर्देश दिए है कि वे 13 अगस्त को जयपुर में ही रहे इसी दिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह नामांकन दाखिल करेंगे इस बीच करीब आधा दर्जन विधायको व दो मंत्रियो के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने 8 सिविल लाइन्स पर सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की।
कांग्रेस में अध्यक्ष पद की ऊहापोह खत्म होने के बाद अब प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के उप चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व उच्च शिक्षा मंन्त्री भंवर सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की उनके अलावा कांग्रेस विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, मुकेश भाकर, बाबूलाल नागर, महादेव खंडेला व रामनारायण मीणा ने गहलोत से मुलाकात की और अपने क्षेत्र के विभिन्न मामलों के अलावा राजनीतिक मामलों पर चर्चा की। गहलोत ने सभी विधायकों से वन टू वन संवाद किया सभी विधायको व मंत्रियो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांग रखा था, ऐसे में सीएम ने सभी को मिलने बुला लिया विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने भी सभी विधायको की रवानगी के बात गहलोत से लंबी चर्चा की. दो अन्य लोग भी उनके साथ थे विधायको से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को निर्देश दिए कि 13 अगस्त को सभी जयपुर में ही रहे, क्योंकि उस दिन राज्यसभा चुनाव के लिए मनमोहन सिंह नामांकन दाखिल करेंगे. प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी मनमोहन के साथ जयपुर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *