अभिषेक बच्चन के लिए पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या है ‘गुड लक चार्म’

मुंबई, हाल ही में अभिनेत्री ऐश्वर्या, बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम को चीयर करने पहुंचीं तो इस दौरान उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया जिस पर अभिषेक ने बहुत प्यारा कॉमेंट किया। दरअसल, इन दिनों प्रो कबड्डी लीग के मैच चल रहे हैं। शनिवार को अभिषेक की टीम पिंक पैंथर्स का मुकाबला था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। टीम को चियर करने पहुंची ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया जिसमें वह और आराध्या टीम की जर्सी वाले हुडी में दिख रहे हैं। दोनों के इस प्यारे फोटो को देख अभिषेक ने भी बेहद प्यारा कॉमेंट किया और ऐश्वर्या व बेटी को अपने लिए लकी बताते हुए लिखा, ‘गुड लग चार्म्स’। वैसे ऐश्वर्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही मणि रत्नम की फिल्म में दिखाई देंगी। यह फिल्म पोंनियिन सेल्वन नाम के नॉवल पर आधारित होगी। यहां बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक हैपी कपल के साथ ही हैपी फैमिली के गोल्स भी देते दिखाई देते हैं। इस जोड़ी की शादी को कई साल हो चुके हैं और इनका एक-दूसरे के लिए प्यार अभी भी देखते ही बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *