भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा में शनिवार की कार्यवाही हंगामेदार रही। खास बात यह रही कि अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों को अनुशासन की सीख देते हुए फटकार लगा दी। प्रश्नकाल के दौरान सत्तापक्ष कांग्रेस के विधायकों ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा उठाया। आमतौर पर ऐसे मुद्दे विपक्ष द्वारा उठाये जाते हैं, लेकिन जिसकी सरकार है उसी के सदस्यों के हंगामें पर अध्यक्ष नाराज हो गये। हंगामे के कारण अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने सदन की कार्रवाई पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। वहीं मंत्रियों के बार बार टोकने पर विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने नाराजगी जताते हुए दो मंत्रियों को फटकार भी लगा दी। यह घटना से विधानसभा में भू राजस्व तथा जिला प्रशासन, और राजस्व विभाग से संबंधित व्यय पर चर्चा के दौरान हुई। इससे संबंधित मंत्री ने मध्यप्रदेश में वर्तमान स्थिति से सदन को अवगत कराया। इस दौरान जब सदन में राजस्व विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा हो रही थी। तभी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और इमारती देवी बार-बार टोकाटाकी कर रहे थे। जिससे विधानसभा अध्यक्ष नाराज हो गए। उन्होंने मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से कहा आप बैठ जाइए, आप कोई काम नहीं करते हैं।वही उन्होंने मंत्री इमारती देवी के खिलाफ भी अपनी नारजागी का इजहार किया और कहा कि आप कोई काम नही करतीं हैं।
…आप बैठ जाइए आप कोई काम नहीं करते, विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों को लगाई फटकार