नवादा, बिहार के नवादा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के धानपुर गांव के मुसहरी में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। जब बिजली गिरी तब बच्चे मैदान में खेल रहे थे।
इसके 15 जुलाई को यूपी के बलरामपुर जिले में एक प्राइमरी स्कूल की छत पर बिजली का हाईटेंशन तार गिर जाने से 52 बच्चे करंट की चपेट पर आ गए थे। इन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से चार की हालत गंभीर थी। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के विशनपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में यह हादसा हुआ था।
नवादा में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत