अहमदाबाद, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता की पत्नी इंदिराबेन मेहता का निधन हो गया है. कैंसर से जूझ रही इंदिराबेन पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में उपचाराधीन थीं. जहां उनका निधन हो गया. इंदिराबेन की अंतिम इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कच्छ के मांडवी में किया जाएगा. शनिवार को सुबह मांडवी स्थित उनके निवास बाबावाडी से अंतिम यात्रा निकलेगी. सोमवार को मांडवी में प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया है.
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता की पत्नी इंदिराबेन का निधन