नई दिल्ली, बीजेपी के नेता रह चुके विश्व भूषण हरिचंदन और अनुसुइया उइके को राज्यपाल बनाया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व भूषण हरिचंदन को आंध्रप्रदेश और अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया। अनुसुइया बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। हरिचंदन ओडिशा बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जब दोनों अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करेंगे उन तारीखों के बाद से नियुक्तियां प्रभाव में आएंगी। इससे पहले सोमवार को को राष्ट्रपति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया था और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे आचार्य देवव्रत को गुजरात भेज दिया था।
अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ और विश्व भूषण हरिचंदन को आंध्रप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया