BJP विधायक की बेटी साक्षी की अजितेश से शादी के मामले में सीएम योगी ने रिपोर्ट बुलाई

बरेली, उत्तरप्रदेश के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी की अजितेश से शादी के प्रकरण पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान में लेकर आला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इस पूरे प्रकरण में राजनीतिक साजिश है या नहीं, इस लेकर भी सीएम योगी ने पार्टी और स्थानीय नेताओं से रिपोर्ट तलब की है। इस पूरे मामले में बीजेपी के ही एक अन्य विधायक का नाम भी सामने आ रहा है। इसके बाद मामले में यूपी के मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है और इसकी पूरी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट वायरल हुआ है, जिसमें बीजेपी के ही विधायक प्रो श्याम बिहारी लाल पर साक्षी मिश्रा के पिता राजेश मिश्रा के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया गया है। वायरल हो रही चैटिंग में श्याम बिहारी और विकास तिवारी नाम के युवक की आपस में बहस हो रही है। विकास तिवारी नाम के युवक द्वारा इस सारे बवाल के लिए श्याम बिहारी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हालांकि विधायक श्याम बिहारी ने इस सारी चैटिंग को फेक बताया है। इसके साथ ही उनके द्वारा विकास तिवारी नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। श्याम बिहारी का साफ कहना है कि साक्षी और अजितेश के प्रकरण से उनका कोई वास्ता नहीं है। हालांकि पहली बार कैमरे में उन्होंने स्वीकार किया कि अजितेश उनका दूर का रिश्तेदार है। दूसरी तरफ सोमवार को साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा था। यहां पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शादी को वैध माना और दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश भी दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने साक्षी के पिता पप्पू भरतौल को फटकार लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *