अस्पताल में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

रेवाड़ी, रेवाड़ी जिले के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मरीज ने दोपहर के समय खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। मृतक का नाम राजकुमार है जिसकी उम्र करीब 42 साल थी। जानकारी के अनुसार, राजकुमार पैर में संक्रमण की बीमारी से […]

साक्षी और अजितेश की शादी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बताया वैध

इलाहाबाद, यूपी के एक सवर्ण विधायक की बेटी के विजातीय युवक से शादी के मामले में तूल पकड़ता जा रहा है। यहां के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश कुमार मिश्रा की बेटी साक्षी और उसके पति अजितेश सुरक्षा की मांग को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में उपस्थित हुए। इस बीच, कोर्ट […]

BJP विधायक की बेटी साक्षी की अजितेश से शादी के मामले में सीएम योगी ने रिपोर्ट बुलाई

बरेली, उत्तरप्रदेश के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी की अजितेश से शादी के प्रकरण पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान में लेकर आला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इस पूरे प्रकरण में राजनीतिक साजिश है या नहीं, इस लेकर भी सीएम योगी ने पार्टी और स्थानीय नेताओं से रिपोर्ट तलब […]

गौवंश की मौत पर खफा योगी ने अयोध्या और मिर्जापुर में 8 अधिकारियों को निलंबित किया

लखनऊ, यूपी के विभिन्न जिलों में गौवंशों की मौत से नाराज मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या और मिर्जापुर जिलों में 8 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर बीडीओ मिल्कीपुर, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मिल्कीपुर, ग्राम पंचायत अधिकारी पलियामाफी, मिल्कीपुर और प्रभारी कांजी हाउस अयोध्या नगर […]

जस्टिस कुरैशी की नियुक्ति पर SC ने बनाई एमिकस क्यूरी

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए मामला एमिकस क्यूरी को सौंप दिया है। दरअसल, गुजरात हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस अकील कुरैशी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश न बनाने के मामले में गुजरात हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने कॉलेजियम […]

पुलिस का सम्मान, पीसी बोले दोषी व्यक्ति को छोड़ें नहीं निर्दोष को छेड़ें नहीं

भोपाल, विधि-विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा ने कमला नगर थाना क्षेत्र में जघन्य अपराधियों को कठोर सजा दिलाने में सहयोगी पुलिस अधिकारियों और थाना टीम को पुलिस कंट्रोल रूम पहुँचकर सम्मानित किया। शर्मा ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का पालन करें। दोषी व्यक्ति को छोड़े नहीं और निर्दोष […]

एमपी के महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 10 % आरक्षण के मापदण्ड तय किये गए

भोपाल,प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रवेश सत्र 2019-20 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने मापदण्ड निर्धारित कर दिये हैं। आयुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिये तहसीलदार से अनिम्न श्रेणी के अधिकारी […]

हरा भोपाल-शीतल भोपाल” बने जन-आंदोलन- मोहंती

भोपाल,मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहंती ने कहा है कि ‘हरा भोपाल-शीतल भोपाल’ अभियान में भोपाल में 11 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य है। इसके लिए पौधा-रोपण को जन-आन्‍दोलन बनाना होगा। शासकीय एजेंसियों के साथ सामाजिक संस्थानों के सहयोग और व्यक्तिगत पहल से ही यह संभव होगा। मोहंती आज मंत्रालय में ‘हरा भोपाल-शीतल भोपाल’ अभियान […]

भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 40 से 50 विधायकों का टिकट काट सकती है

मुंबई, जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दर्जनों वर्तमान सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरे सामने लाये और पार्टी को कामयाबी मिली कुछ इसी तर्ज पर दो-तीन महीने बाद होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी पार्टी यही फार्मूला अपना सकती है. शायद यही वजह है कि सत्ताधारी दल बीजेपी के विधायक आलाकमान के […]

मुंबई में फिर नाले में डूबा 7 साल का बच्चा, एक हफ्ते में तीसरा मामला

मुंबई, मुंबई में नालों और गड्ढों में गिरकर बच्चों की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा हादसा मुंबई के धारावी इलाके का है, जहां राजीव गांधी कॉलोनी में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नाले में गिरने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई. बच्चे का नाम अमित मुन्नालाल जैसवार है और […]