विंबलडन में अमेरिका की 15 वर्षीय गौफ ने वीनस को हराकर किया उलटफेर

लंदन, विंबलडन टेनिस मुकाबले में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी अमेरिका की कीरी गौफ ने अपने पहले ही मैच में हमवतन वीनस विलियम्स को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया है। 15 साल की गौफ ने वीनस को आसानी से 6-4, 6-4 से हरा दिया। इस किशोरी का लक्ष्य अब विंबलडन खिताब जीतना है। विश्व में 313वें नंबर की खिलाड़ी गौफ ने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य यहां खिताब जीतना है। मैं पहले भी यह कह चुकी हूं। मैं महानतम बनना चाहती हूं। जब मैं आठ साल की थी तो मेरे पिताजी ने कहा था कि मैं ऐसा कर सकती हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी यह चाहती हूं, भले ही शत प्रतिशत आश्वस्त नहीं हूं लेकिन आप नहीं जानते कि कब क्या हो जाए।’’ गौफ ने कहा कि वीनस बचपन से ही उनकी आदर्श रही हैं लेकिन कोर्ट पर उन्होंने ऐसी भावनाएं हावी नहीं होने दी। गौफ ने वीनस और उनकी छोटी बहन सेरेना को देखकर टेनिस को अपनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *