रोहित शर्मा का धमाकेदार शतक, भारत वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में पहुंचा

एजबेस्टन,रोहित शर्मा के शानदार शतक के बाद जसप्रीत बुमराह की धारदार बॉलिंग की बदौलत भारत में विश्व कप क्रिकेट के 40 वें मैच में बांग्लादेश को 28 रन से पराजित करके सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस तरह भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 314 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 48 ओवर में 286 रन बनाकर आउट हो गई.
बांग्लादेश की टीम ने संघर्ष तो बहुत किया किंतु विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. शाकिब अल हसन ने 74 गेंदों में छह चौके की सहायता से 66 रन बनाए. उन्हें हार्दिक पंड्या ने दिनेश कार्तिक के हाथों कैच करा दिया. इसके बाद अंतिम ओवरों में शब्बीर रहमान ने 36 और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 51 रन की पारी खेलकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन डेथ ओवर्स में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के कारण बांग्लादेश लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका और 286 पर पूरी टीम आउट हो गई. मोहम्मद सैफुद्दीन 38 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 9 चौके लगाए.
भारत के लिए बुमराह ने 10 ओवर में 55 रन देकर चार विकेट लिए. हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट लिए. जबकि भुवनेश्वर कुमार – मोहम्मद शमी – यूज़वेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला.
इससे पहले रोहित शर्मा के शानदार शतक के साथ ही भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 314 रन बनाये।
भारत की शुरुआत शानदार रही और सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिए 180 रनों की साझेदारी की। रोहित ने इस विश्व कप में अपना चौथा शतक लगाते हुए संगकारा के रिकार्ड की बराबरी की। उन्होंने 92 गेंदों पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 104 रन बनाये। वे सौम्या सरकार की 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन दास के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल 92 गेंदों पर एक छ्क्के और 6 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर 33वें ओवर में रुबेल की गेंद पर रहीम के हाथों कैच आउट हुए। कप्तान विराट कोहली आज ज्यादा नहीं खेल पाये और 27 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हो गये। विराट को मुस्ताफिजुर की 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर रुबेल ने कैच आउट किया। कोहली के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या इसी ओवर की चौथी गेंद पर बिना खाता खेले सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत 48 रन बनाकर मोसाद्देक हुसैन का शिकार बने। इस प्रकार भारत का पांचवां विकेट गिरा। पहली बार विश्व कप मैच में उतरे दिनेश कार्तिक आठ रन बनाकर ही आउट हो गये। बांग्लादेश की ओर से मुश्तफिर रहमान ने पांच विकेट लिए। रुबेन, सौम्य और शाकिब ने एक-एक विकेट लिया।
भारत का छठा विकेट 298 रन पर गिरा। महेन्द्र सिंह धोनी 35 रन बनाकर मुश्तफिजुर रहमान का शिकार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *