भोपाल, राज्य शासन द्वारा 1988 बैच के आई.ए.एस अधिकारी आई.सी.पी. केशरी को मध्यप्रदेश भवन,नई दिल्ली का वि.क.अ. -सह – आवासीय आयुक्त नियुक्त किया है। उनका संवर्ग राजस्व मंडल के अध्यक्ष के समकक्ष रहेगा।
इसी प्रकार मोहम्मद सुलेमान को ऊर्जा विकाग तथा प्रवासी भारतीय विभाग तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं वि.क.अ. -सह – सदस्य सचिव, राज्य योजना आयोग(अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है।
भाप्रसे अधिकारी के.सी. गुप्ता प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन , सूक्ष्म , लघु, एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा आयुक्त उद्योग, मध्यप्रदेश एवं प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम, भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ – साथ अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का प्रभार अतिरिक्त रुप से सौंपा गया है।
सुलेमान को ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव और केशरी को आवासीय आयुक्त पदस्थ किया गया