सतना, मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब सतना में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष ने सीएमओ पर जानलेवा हमला कर दिया है। घटना शुक्रवार की है। बताया गया कि रामनगर में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने परिसद कार्यालय पहुंचकर सीएमओ के उपर लाडी-डंडा से हमला बोल दिया। हमले के समय जिला मुख्यालय में डीआईजी का वार्षिक निरीक्षण चल रहा था।
इसी दौरान हमला कर दिया गया। लहुलुहान हाल में सीएमओ को रामगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सीएमओ की स्थिति को गंभीर बताया है।
अध्यक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप
वहीं इस मामले में कुछ देर बाद नपं अध्यक्ष भी घायल हालत में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, उन्होंने कहा कि सीएमओ देवरत्न सोनी ने ही मेरे साथ मारपीट की है। रामसुशील पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह के इशारे पर हमला किया गया गया है।
सतना में भाजपा नपं अध्यक्ष ने सीएमओ को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर लहुलूहान किया