शाहरुख से सनी देओल की 16 सालों से नहीं हुई है बात, ये है वजह

मुंबई,आपको जानकर हैरानी होगी की अभिनेता सनीदेओल और शाहरुख खान ने 16 साल तक आपस में कोई बात नहीं की। आपको शाहरुख और सनी देओल के बीच डर फिल्म के दौरान क्या हुआ, इसकी खबर जरूर होगी। अगर नहीं है तो हम बता देते हैं कि इस फिल्म के बाद सनी देओल ने शाहरुख खान से 16 साल तक बात नहीं की थी। सनी ने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि वह यश चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। वह भरोसे के आदमी नहीं हैं। सनी ने कहा था कि यश चोपड़ा ने उनके साथ धोखा किया था। सनी ने इसके बाद कभी यशराज फिल्म नहीं की। सनी इस बारे में पहले बता भी चुके हैं। एक चैट शो के दौरान उन्होंने एक बार फिर से इस घटना को याद किया। उनसे जब पूछा गया कि डर फिल्म के दौरान सबके मन में आपके लिए बड़ा खौफ था। इस पर सनी देओल जवाब देते हैं कि उनके अंदर जरूर कोई खोट रही होगी जिस वजह से डर था। फिर उनसे पूछा गया कि क्या उन्होने फिल्म के बाद 16 साल तक शाहरुख खान से बात नहीं की, इस बात को भी उन्होंने स्वीकार किया। इस झगड़े के पीछे वजह बताते हुए सनी देओल ने कहा, ‘आखिर में फिल्म में लोगों ने मुझे पसंद किया। शाहरुख को भी पसंद किया गया। फिल्म के साथ मुझे बस इतनी समस्या थी कि मुझे नहीं पता था कि वे विलन को इतना ग्लोरिफाई करेंगे। मैं फिल्मों में हमेशा खुले दिल से और लोगों पर भरोसा करके काम करता हूं। दुर्भाग्यवश ऐसे कई लोग और ऐक्टर्स हैं जो ऐसे काम नहीं करते। शायद वे ऐसे ही स्टारडम चाहते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *