हाले वेस्टफालेन, स्विट्जरलैंड के अनुभवी टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने यहां फाइनल में बेल्जियम के डेविड गोफिन को सीधे सेटों में हराकर लगातार दसवीं बार हाले एटीपी टूर्नामेंट जीता है। इस जीत से विम्बलडन से पहले फेडरर का हौंसला बढ़ा है। स्विस खिलाड़ी ने खिताबी मुकाबले में गोफिन को 7-6, 6-1 से पराजित कर अपने करियर का यह 102वां एकल खिताब जीता है। फेडरर को इस सत्र में अब तक घास के कोर्ट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
रोजर फेडरर ने दसवीं बार जीता हाले ओपन