रोजा इफ्तार में सीएम कमलनाथ बोले इबादत से बड़ी कोई चीज नहीं

भोपाल, मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज यहां अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील के निवास पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इबादत से बड़ी कोई चीज नहीं है। रोजा इफ्तार में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, विधि-विधायी कार्य एवं जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा तथा विभिन्न धर्मों के उपासक भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने शहर काजी को खिलाया फल
मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह आज भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मो. सलीम के निवास पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शहर काजी मुश्ताक अली नदवी को फल खिलाया और अन्य रोजेदारों को इफ्तारी करवायी। गृह मंत्री बाला बच्चन एवं अन्य धर्मों के धर्म गुरु एवं उपासक भी रोजा इफ्तारी में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *