दिव्या खोसला सत्यमेव जयते-2 से एक बार फिर फिल्मों में करने जा रही वापसी

मुंबई, यह तो सभी जानते ही हैं कि पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी। तब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी आमद दर्ज कराई थी। दर्शकों की पसंद को देखते हुए अब इस फिल्म का सीक्वल बनाए जाने की खबरें आ रही हैं और सरप्राइज यह है कि इसमें जॉन अब्राहम के ऑपोजिट एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। गौरतलब है कि दिव्या ने साल 2014 में अनिल शर्मा की फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार से शादी कर ली और फिल्मी दुनिया से दूरियां बना लीं थीं। यह अलग बात है कि दिव्या ने फिल्मों को प्रोड्यूस करना नहीं छोड़ा। इस बीच उन्होंने ‘यारियां’ और ‘सनम रे’ जैसी म्यूजिकल रोमांटिक फिल्मों को निर्देशित भी किया। दिव्या के फैंस के लिए यह खुशी की बात है कि वो एक बार फिर वापसी कर रही हैं। सू्त्रों की मानें तो सत्यमेव जयते-2 की कहानी लिखी जा चुकी है और बहुत जल्द शूटिंग भी शुरु होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *