मां और दो बच्चों के साथ गोदान एक्सप्रेस में जहर खुरानी, तबियत बिगड़ने पर जबलपुर में उपचार

जबलपुर,गोदान एक्सप्रेस से बक्सर की यात्रा कर रही महिला और उसके दो बच्चे जहर खुरानी का शिकार हो गए। उल्टी-दस्त के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई। इसकी सूचना लगते ही जबलपुर स्टेशन पर उनका इलाज किया गया। सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। महिला ने बताया कि उसने इटारसी स्टेशन पर खाना खरीदकर खाया था, जिसके बाद उसकी और उसके बच्चों की हालत खराब हो गई।
जानकारी के अनुसार एलटीटी से चलकर गुवाहाटी जाने वाली ट्रैन क्रमांक 5647 के एस 10 कोच में देवी अपने दो बच्चों अल्स कुमार (5), आर्य कुमार (4) के साथ नासिक से बक्सर की यात्रा कर रही थी। बच्चों के भूखे होने पर देवी ने इटारसी स्टेशन पर अंडा भुर्जी खरीदी। जिसे देवी ने खुद और बच्चों को खिलाया। कुछ देर तक तो सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन पिपरिया स्टेशन पहुंचते-पहुंचते तीनों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए।
जबलपुर स्टेशन पर इलाज
महिला और उसके दो बच्चों के बीमार होने की खबर रेलवे स्टाप को लगी। जिसके बाद जबलपुर स्टेशन पर महिला और बच्चों के इलाज का प्रबंध किया गया। स्थिति गंभीर होने पर महिला और बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां तीनों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *