रोम, स्पेन के राफेल नडाल और सर्बिया के नोवाक जोकोविक यहां इटली ओपन टेनिस के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। नडाल ने तीसरे दौर में जॉर्जिया के निकोलोज बेसिलाशविली को सीध सेटों में 6-1, 6-0 से हराया जबकि जोकोविक ने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-1, 6-3 से मात दी थी।
नडाल ने इससे पहले दूसरे दौर के मैच में फ्रांस के जैरेमी चार्डी को एक तरफा मुकाबले में 6-0, 6-1 से हराया। वहीं बेसिलाशविली के खिलाफ नडाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विरोधी का कोई मौका नहीं दिया। अब क्वॉर्टर फाइनल में नडाल का सामना अपने ही देश के फर्नांडो वर्डास्को से होगा। दूसरी ओर एक अन्य मुकाबले में जोकोविक ने भी आसानी से अपना मुकाबला जीत लिया। जोकोविक ने इससे पहले दूसरे दौर में जर्मनी के फिलिप कोहलश्राइबर को 6-3, 6-0 से हराया था। अब क्वॉर्टर फाइनल में जोकोविक का सामना अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के खिलाफ होगा।
इटली ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे नडाल और जोकोविच