आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को मिलेगी 40 लाख डालर की खिताबी राशि, उप विजेता को मिलेंगे 20 लाख डालर

दुबई,आगामी आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डालर मिलेंगे (तकरीबन 28 करोड़ से अधिक भारतीय रुपये मिलेंगे) यह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी ईनामी राशि है। दस टीमों के क्रिकेट विश्व कप के विजेता को एक ट्राफी भी दी जाएगी। आईसीसी के बयान के अनुसार टूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि एक करोड़ डॉलर होगी। वहीं उपविजेता को 20 लाख डालर (तकरीबन 14 करोड़ से कुछ अधिक की राशि दी जाएगी। वहीं सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को 8 लाख डालर (तकरीबन साढ़े पांच करोड़) मिलेंगे। 30 मई से शुरू हो रहा यह टूर्नामेंट 11 जगहों पर खेला जाएगा। हर लीग मैच के लिये भी ईनामी राशि है।
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 ईनामी राशि : विजेता – 40 लाख डालर
उपविजेता : 20 लाख डालर
सेमीफाइनल हारने वाली टीम : 8-8 लाख डालर हर लीग मैच के विजेता को : 40000 डालर
लीग चरण से आगे जाने वाली टीम को : एक लाख डालर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *