मुंबई, बजट विमान कंपनी गोएयर घरेलू मार्ग पर सस्ते हवाई सफर की पेशकश कर रही है। टिकट की शुरुआती कीमत 1,375 रुपए है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए 16 मई तक टिकट बुक करानी होगी। इस अवधि के दौरान बुक कराए गए टिकटों पर 6 अक्टूबर 2019 तक यात्रा कर सकते हैं। गोएयर में सबसे सस्ता किराया 1375 रुपए बगडोगरा से गुवाहाटी रुट के लिए है। हवाई सफर करने वाले अहमदाबाद से बेंगलुरू के लिए 2,599 रुपए में (15 से 18 जुलाई 2019 तक की यात्रा का समय), अहमदाबाद से चेन्नई के लिए 3,348 रुपए में जून 2019 तक, अहमदाबाद से मुंबई तक 1,899 रुपए में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक, बेंगलुरू से अहमदाबाद तक 3,938 रुपए जून 2019 तक, बेंगलुरू से पटना तक 3,779 रुपए 12 अगस्त से 31 अगस्त 2019 तक में अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। वहीं चेन्नई से अहमदाबाद तक के लिए 3,750 रुपए जून 2019 तक, गुवाहाटी से बगडोगरा तक के लिए 1,649 रुपए जून 2019 तक, गुवाहाटी से दिल्ली तक 4,377 रुपए जून 2019 तक में टिकट बुक करवा सकते हैं। वहीं एक अन्य ऑफर में गोएयर कंपनी की मोबाइल एप के जरिए टिकट बुक कराने पर डिस्काउंट की भी पेशकश कर रहा है। ग्राहक मोबाइल एप के जरिए टिकट बुक कराने पर 10 फीसदी की छूट का लाभ भी उठा सकते हैं।
गोएयर ने घरेलू मार्ग पर सस्ते हवाई सफर की पेशकश करी, 1,375 रुपए में कर सकेंगे हवाई सफर