MP की 8 लोकसभा सीटों पर प्रचार थमा, दिग्विजय-प्रज्ञा के बीच मुकाबले पर पूरे देश की निगाहें

भोपाल, देश के छठें एवं मप्र में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की आठ सीटों पर आज शाम प्रचार-प्रसार का शोर थम गया। मप्र में तीसरे चरण के अंतर्गत 8 लोकसभा सीट पर मतदान होना है, जिसमें भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, गुना, सागर, विदिशा और राजगढ़ सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन 8 सीटों पर जिन प्रतिष्ठित नेताओं एवं प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, उनमें भोपाल से दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा ठाकुर, गुना शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुरैना सीट से वर्तमान भाजपा सरकार के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल है। इन आठ सीटों में भोपाल का चुनाव हाईप्रोफाइल है, जिस पर पूरे देश की निगाह टिकी हुई है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में है तो भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है। इसके चलते यह सीट हाईप्रोफाइल हो गई है और यहां दिग्विजय सिंह के साथ ही प्रज्ञा ठाकुर की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भोपाल सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है और इस किले में सेेंध लगाने के लिए कांग्रेस ने राजनीतिक के चाणक्य माने जाने वाले दिग्विजय सिंह को उतारा है।
इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर
छठे चरण में 12 मई को जिन 59 सीटों पर वोटिंग होनी है उस पर पिछली बार भाजपा ने 44, कांग्रेस ने 2, टीएमसी ने 8 और अन्य ने पांच सीटें जीती थी। इस चरण में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शीला दीक्षित, मोदी सरकार के मंत्री राधा मोहन सिंह, भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर और मनोज तिवारी समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। छठें चरण की कई सीटों पर लड़ाई रोचक है।
इन सीटों पर है चुनाव
इस चरण में बिहार की 8 सीटों (वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज), हरियाणा की 10 सीटों (अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, कर्नल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुडग़ांव और फरीदाबाद), झारखंड की 4 सीटों (गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम), उत्तर प्रदेश की 14 सीटों (सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही) समेत मध्य प्रदेश की 8 सीटों भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, गुना, सागर, विदिशा और राजगढ़ और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों समेत दिल्ली की सभी सातों सीटों पर चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *