भाजपा से खफा डेढ़ लाख उत्तर भारतीयों ने मुंबई छोड़ा, उत्तरप्रदेश में करेंगे मतदान

मुंबई, मुंबई महानगर और उप नगरों में रहने वाले उत्तर भारत के लोग उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लुटिया डुबाने का काम कर रहे हैं। मुंबई के बहुत सारे उत्तर भारत के लोगों ने उत्तर प्रदेश की ओर रुख किया है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा गठबंधन का प्रचार करने के लिए मुंबई महानगर के उत्तर भारत के लोग उत्तर प्रदेश पहुंच रहे हैं।
मुंबई महानगर में उत्तर भारतीयों की स्थिति बहुत खराब है। शिवसेना और भाजपा नेताओं द्वारा उनके साथ दोयम दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार किया जाता है। समय-समय पर धमकाया भी जाता है। 2014 के चुनाव में उत्तर भारतीयों का झुकाव भाजपा के पक्ष में हुआ था, किंतु भाजपा सरकार होने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। भाजपा सरकार और शिवसेना के रहते हुए उत्तर भारत के लोगों को यहां पर पैसा कमाना और घर चलाना मुश्किल हो गया है। वह असुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं।
मध्य रेलवे की 50 से 55 विशेष ट्रेनें उत्तर भारत की ओर जा रही हैं। लगभग डेढ़ लाख मुंबई का मतदाता मुंबई छोड़कर उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। जो अपने अपने क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ प्रचार प्रसार कर रहे हैं। प्राप्त चर्चा के अनुसार उत्तर भारत के मुंबईकर उत्तर प्रदेश जाकर भाजपा की लुटिया डवाने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *