स्टूडेंट ऑफ द ईयर-10 में छोटे नवाब ‘तैमूर’ अली खान भी आ रहे

मुंबई, बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाड़ले तैमूर अली खान का जलवा सोशल मीडिया पर तो सदा छाया ही रहता है। इसे देख कहा जाता है कि इस नन्ही उम्र में ही बी-टाउन के टॉप मोस्ट सेलेब्रिटी की तरह तैमूर नजर आने लगे हैं। यहां तक कि उनकी हर तस्वीर जो वायरल होती है उससे उनकी अच्छी-खासी कमाई भी हो जाती है। इन छोटे से नवाब की पॉपुलैरिटी का आलम तो यह है कि उनके नाम के सॉफ्ट टॉयज और कुकीज भी बाजार में अच्छी डिमांड पर हैं। ऐसे में तैमूर अली खान के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें भी आम हो चली हैं। दरअसल फिल्म निर्देशक पुनीत मल्होत्रा बता रहे हैं कि ‘वे तैमूर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 10 में कास्ट करेंगे। अब यह अलग बात है कि उन्होंने यह बात मजाक के अंदाज में कही, लेकिन कई बात मजाक भी सही हो जाता है। अब यह बात अलग है कि पुनीत ने कहा है कि ‘तैमूर इस फ्रेंचाइजी की 10वीं सीरीज में होंगे, यदि हम स्टूडेंट ऑफ द ईयर 10 बनाएंगे तो…!’ अब इसे लेकर कहा जा रहा है कि हो सकता है कि 10 तक का इंतजार ही न करना पड़े बल्कि अगली ही किसी फिल्म में वो डेब्यू करते देखे जाएं। बहरहाल तैमूर के फैंस को उनका छोटे या बड़े पर्दे पर आना पसंद आएगा, इसलिए अभी से इस तरह की बातें की जाने लगी हैं। वैसे भी पि छले दिनों ही इस तरह की खबर आई थी कि मधुर भंडारकर तैमूर को लेकर एक फिल्म बनाने वाले हैं, जिसके बाद इनका खंडन भी हो गया। स्टार किड्स में सबसे ज्यादा मशहूर हो चुके तैमूर को वाकई फिल्मों में देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *