सलमान की प्रतिज्ञा का क्या हुआ, क्या दिशा उसे तोड़ने में सफल रही ?

मुंबई,यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान इंटिमेट सीन करने से पर्दे पर घबराते हैं और परहेज भी करते हैं, लेकिन उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस को तो मानों चांस ही चाहिए होता है कि वो किसी न किसी बहाने किसिंग सीन शूट करवा दें। दरअसल ये सब बातें यहां इसलिए की जा रही हैं क्योंकि पिछले दिनों ही सलमान ने कहा था कि वो फिल्मों में किसिंग सीन या लिप-लॉक के लिए नहीं बने हैं, वहीं दूसरी तरफ खबर यह भी आ रही है कि अभिनेत्री दिशा पाटनी ने उनके किसिंग क्लॉज को तोड़ दिया है और कर लिया है किस। अब यह सुनकर फैंस खासे हैरान हैं कि उनका सुपरस्टार तो यही कहता है कि वह ऑनस्क्रीन किस करने या फिर इंटिमेट सीन करने से परहेज करेगा, फिर ये दावे क्यों किए जा रहे हैं। हैरानी की बात तो यह भी है कि सलमान ने अपनी एक ‘नो किसिंग’ पॉलिसी ही इजाद कर रखी है। इसके चलते वह आज तक शायद ही किसी फिल्म में अपनी हिरोइन को किस करते या फिर इंटिमेट सीन फिल्माते नजर आए हों। बहरहाल अब तो दिशा पाटनी जो कह रही हैं उससे तो यही लगता है कि उनकी इस पॉलिसी को तोड़ दिया गया है। यहां आपको बतला दें कि दिशा पाटनी सलमान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम कर रही हैं। पिछले दिनों ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया, अब इसके बाद फिल्म का गाना ‘स्लो मोशन’ भी रिलीज हुआ है। इस गाने को सलमान और दिशा पाटनी पर फिल्माया गया है। गाने के दौरान सलमान और दिशा की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसकी तारीफ भी हो रही है। इसी गाने के बीच में दिशा ने सलमान को किस किया है। बस यही वो पल है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि सलमान की प्रतिज्ञा को दिशा ने तोड़ दिया है, लेकिन इससे क्या, क्योंकि सलमान के फैंस तो यही कह रहे हैं कि इसमें तो दिशा किस करती दिखी हैं, उनके हीरो सलमान ने तो उन्हें किस नहीं किया, ऐसे में प्रतिज्ञा कैसे टूट गई? बहरहाल फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान दिशा पाटनी के अलावा कैटरीना कैफ के साथ भी रोमांस करते नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *