रायपुर, मतदान महात्यौहार में लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु कोरबा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 के अंतर्गत आने वाले कोरिया जिले में भी मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है। मतदान में सहभागिता के लिए दो नई दुल्हनें विवाह के तुरंत बाद पहले मतदान करने अपने मतदान केंद्र पहुंचीं फिर मत देकर बारात के साथ विदा हुईं। जिले के खड़गवां विकासखंड के ग्राम कोचका, पोस्ट देवाडाँड़ में रहने वाले श्री बंसधारी की दो बेटियों साधना एवं रचना का विवाह 22 और 23 अप्रैल की रात हुआ। दोनों बहनों ने जागरूक मतदाता का परिचय देते हुए पहले मतदान बाद में विदाई का निर्णय लिया। इस पर उनके ससुराल वालों ने भी सकारात्मक सोच को सहयोग प्रदान किया। ग्राम पंचायत देवाडांड कोचका पोलिंग बूथ में दोनों सगी बहनों ने विदाई से पहले मतदान करते हुए सभी को मत करने की अपील की है।
पहले मतदान फिर विदाई के लिए गई सगी बहने