ई टेंडर घोटाले में आरोपी बनाई गई टीसीएस एंट्रेंस कंपनी को इसी माह हुआ 90 लाख का भुगतान

भोपाल,इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन के अधिकारियों ने ई टेंडर में भारी गड़बड़ी कर करोड़ों का घोटाला किया है। आरोपी कंपनी टीसीएस एंट्रेंस को 4 अप्रैल को 90 लाख रुपए का भुगतान किया है।
उल्लेखनीय है, कंपनी के खिलाफ कई माह से जांच चल रही थी। फरवरी से दिसंबर 2018 तक का उसका भुगतान रोक लिया गया था। लेकिन एफआईआर दर्ज होने के 1 सप्ताह पूर्व ही कंपनी को 90 लाख रुपयों का भुगतान कर दिया गया।
उल्लेखनीय है, स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कारपोरेशन के अधिकारियों की सांठगांठ के चलते सीजीएम तिलक राज कपूर की मिलीभगत से इस्तीफा देने के पहले भुगतान की फाइल का अनुमोदन कर दिया गया था। अप्रैल 2019 में एक करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसमें 10 लाख रुपए टीडीएस काटा गया है। एसईडीसी के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2018 का भुगतान जांच पूरी होने के पहले ही आरोपी कंपनी को भुगतान कर दिया।जिससे पुष्टि होती है, कि डेवलपमेंट कारपोरेशन के कर्मचारियों की टीसीएस एंट्रेंस के साथ किस तरह की संगामित्ती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *