भोपाल, आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ के करीबियों सहित देश के तीन राज्यों में 50 स्थानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश, गोवा और दिल्ली में करीब 50 जगहों पर छापेमारी की है। जिसमें 300 अधिकारी जुटे हैं। इन्हीं में से एक मुख्यमंत्री के ओएसडी ककक्ड़ भी हैं। जिनके इंदौर और भोपाल स्थित घर और दफ्तर में भी छापा मारा गया है। कक्कड़ के निवास के अलावा रतुलपुरी, अमीरा ग्रुप और मोजर बेयर पर भी छापे मारे गए हैं।
मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी कक्कड़ के इंदौर के विजयनगर स्थित घर में रविवार तड़के छापेमारी की गई। नई दिल्ली से आयकर विभाग की टीम सुबह 3 बजे उनके घर पहुंच गई। टीम के साथ सीआरपीएफ की फोर्स भी मौजूद थी। तड़के 3 बजे से ही उनके घर पर छापेमारी शुरू कर दी गई।जिन चीजों को लेकर टीम को शक है, उनकी तलाश की जा रही है। कक्कड़ के इंदौर स्थित घर के अलावा उनके भोपाल के घर और दफ्तर में भी छापे मारे गए हैं। बता दें कि इससे पहले कमलनाथ के भांजे को लेकर प्रवर्तन निदेशालय भी पूछताछ कर चुका है। अब उनके ओएसडी के घर पर छापेमारी की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले कक्कड़ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के साथ अटैच्ड थे। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक करीब 50 जगहों पर छापेमारी की गई है। भोपाल में प्रतीक जोशी के घर से बड़ी मात्रा में कैश भी बरामद किया गया है। इंदौर के साथ ही भोपाल, गोवा और दिल्ली में 35 जगहों पर छापेमारी की गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रातुलपुरी से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आयकर प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की है। रातुलपुरी का नाम राजीव सक्सेना से पूछताछ के दौरान छिपा लिया गया था। राजीव सक्सेना का दुबई से अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील मामले में प्रत्यर्पण हुआ था। कमलनाथ के सीएम बनते ही भूपेंद्र गुप्ता ओएसडी बने थे। जिन्हें हटाकर हाल ही में प्रवीण कक्कड़ को ओएसडी बनाया गया है। कक्कड़ मध्यप्रदेश पुलिस में अधिकारी थे। सालों पहले कक्कड़ ने वीआरएस ले लिया था। कक्कड़ को सराहनीय सेवाओं हेतु राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व पुलिस अधिकारी कक्कड़ अपनी कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाते हैं। कक्कड़ ने साल 2004 से 2011 तक भारत सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में भी काम किया है।
MP के सीएम कमलनाथ के OSD कक्कड़ और अन्य करीबियों के एमपी, गोवा और दिल्ली के घर-दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे