जम्मू,आतंकवादियों ने कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में एक सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। बंदूकधारियों ने मोहम्मद रफीक यातू को वारपोरा स्थित उसके घर पर गोलीबारी की। यातू को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। 28 साल का जवान देहरादून में तैनात था। उनका इकलौता भाई भी सेना में है और बादामीबाग श्रीनगर में तैनात है। तीन आतंकवादी उनके घर में घुसे जबकि चौथा गेट के बाहर रहा।
एक आतंकी गिरफ्तार
एनआईए (नेशनल इनवेस्टिगेटिव) एजेंसी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 2017 लेथपोरा सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में सैयद हिलाल अंद्राबी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय कार्यकर्ता है और उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अंद्राबी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक सक्रिय ओजीडब्ल्यू (ऑवर ग्राउंड वर्कर) था। वह एक मुख्य साजिशकर्ता है और हमले से पहले उसने आतंकवादियों को पनाह दी थी और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई थी।
सेना के जवान को आतंकियों ने घर में घुसकर गोली मारी, एक आतंकी को एनआईए ने किया गिरफ्तार