खरगोन, जिले के बिस्टान में देर रात्रि अज्ञात चोरों ने बस स्टैंड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में तोडफोड करके एटीएम में रखे रुपये को ले जाने का प्रयास किया चोरो ने एटीएम मशीन को में तो तोड़फोड़ कर दी थी लेकिन मशीन के लाकर को तोड़ने में कामयाब नही हो पाए। बिस्टान थाना पुलिस चोरो की तलाश में जुट गई है।बिस्टान के प्रत्यक्ष दर्शी राजेश मालवीय ने बताया कि रात्रि करीब 2 से 3 बजे के बीच करीब 3-4 बदमाश हथियार लेकर एटीएम मशीन में तोडफोड़ कर रहे थे। सोर मचाने के बाद बदमास भाग निकले जिसकी सूचना 100 डायल पुलिस को दी गई थी। शशिकांत कनकने- ए एसपी खरगोन ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में लगभग 3 आरोपियों द्वारा एटीएम को तोड़कर राशि निकालने का प्रयास किया गया था किंतु वह एटीएम तोड़ने के बाद केस निकालने में असफल रहे एटीएम में लगे एवं आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
बिस्टान में एटीएम मशीन को तोड़कर केश लूटने का प्रयास