विधानसभा में साधौ बैठक व्यवस्था को लेकर खफा, महिला सुरक्षा कर्मी से भी तकरार

भोपाल, मध्य प्रदेश की 15वीं विधान सभा के दुसरे सत्र का पहला दिन महिला मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ के लिए अच्छा नहीं रहा,पहले उनसे विधान भवन में एक महिला सुरक्षा कर्मी ने प्रवेश पत्र मांग लिया और उसके बाद उन्हें सदन के अंदर बैठक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिला, उन्हें अपना पुराना आसन बैठने को नहीं मिला,वहां अब विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने बैठना शुरू कर दिया है. दरअसल, विधानसभा में मुख्यमंत्री के ठीक पास वाली सीट मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ को आवंटित की गई थी। लेकिन सोमवार को सत्र के दौरान इस सीट पर विधान सभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे बैठी नजर आईं। विधानसभा पहुंची साधौ को यह नगवार गुजरा। सदन की कार्यवाही के दौरान वे एक सीट पर नहीं बैठीं। वे इधर-उधर घूमती दिखीं। बाद में मंत्री साधौ बहुत पीछे की सीट में चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के बगल में जाकर बैठ गईं। साधौ के चेहरे पर गुस्सा नजर आ रहा था। सदन के बाद जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो साधौ ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। सूत्रों का कहना है कि साधौ इस बात से नाराज हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री के पास वाली सीट से हटाकर पीछे की सीट आवंटित की गई है। साधौ का कहना है कि वे ज्यादा वरिष्ठ हैं, लेकिन जानबूझकर उन्हें पीछे की सीट दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *