अशोकनगर, अशोकनगर-मुंगावली मार्ग पर ग्राम बमनाई हवेली, टोल नाके के पास बीती रात एक डम्फर ने टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग करीला माता मंदिर से एक विवाह समारोह में भाग लेकर टैक्सी से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी में सवार एक महिला का शव ट्राला के पहिए में उलझ कर 200 मीटर तक की घिसटता चला गया। पुलिस ने दुर्घटना स्थल के पास टोल नाके पर लगे सीसीटीव्ही से डम्फर की पहचान कर ली गई है। अज्ञात आरोपी ट्राला चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाढ़ौरा थाना अंतर्गत ग्राम सेजी में हरिराम सहरिया आदिवासी की पुत्री की शादी थी। सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए करीला माता मंदिर गए थे। शाम को शादी संपन्न होने के बाद बेटी को विदा कर सभी लोग टैक्सी क्रमांक एमपी 67 बी 1154 से अपने गांव वापस लौट रहे थे। तभी जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर पहले ग्राम बमनाई के पास हाईवे पर सामने की तरफ से आ रहे ट्राला और टैक्सी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों ही वाहनों की गति तेज होने से टैक्सी चकनाचूर हो गई। टैक्सी में सवार 6 लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल बंटी पुत्र प्यारेलाल आदिवासी उम्र 15 साल को उपचार के लिए भोपाल ले जाते समय विदिशा के पास उनसे दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त एक महिला के ट्रक के पहिए में फंस जाने से उसका शव 200 मीटर तक की घिसटता चला गया। जिससे महिला का शव का क्षत-विक्षत हो गया। जिसे ट्राला में बैठे क्लीनर से बाहर निकाला और ट्राला समेत फरार हो गये। यह घटना ग्राम बमोरी शाला से वापिस लौट रहे अशोकनगर निवासी दो युवकों मनीष सेन और अरविंद रजक ने लाइव देखा। उन्होंने बताया कि घटना 10:21 बजे की है। दोनों ही वाहन तेज गति से चल रहे थे। अरविंद ने बताया कि एक दम से टैक्सी ट्राला में जा घुसी। गाड़ी का फोक्स अधिक होने से स्पष्ट कुछ दिखाई नहीं दिया। उन्होंने ही घटनास्थल से पुलिस, 100डायल, डायल 1099, संजीवनी 108 आदि को सूचना दी और ट्राला चालक का पीछा भी किया। लेकिन वह भाग जाने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल एंबुलेंस से भोपाल उपचार के लिए भेजा लेकिन उसने विदिशा के पास दम तोड़ दिया। टैक्सी के पीछे मृत्तकों की एक बाईक क्रमांक एमपी 08 एमएन 4574 बंधी हुई थी। जो दुर्घटना में चकनाचूर हो गई। देहात थाने में पुलिस ने अपराध क्रमांक 112/19 धारा 279, 337, 304ए आईपीसी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
एक ही परिवार के हैं मृत्तक:
शादी में शामिल होकर वापस आ रहे मृत्तकों में 5 सदस्य परिवार के हैं जबकि टैक्सी चालक ग्राम पहाड़ा का है। मृत्तकों में कैलाश पुत्र अमोला आदिवासी उम्र 22 साल, शीला पत्नी सुंदर आदिवासी उम्र 32 साल, बतीबाई पत्नी अमोला उम्र 25, राजकुमार पुत्र पप्पू उम्र 15 साल एक ही परिवार के एवं हरीसिंह आदिवासी का दमाद बंटी पुत्र प्यारेलाल आदिवासी उम्र 23 साल निवासी ग्राम खैराई थाना रावगढ़ तथा टैक्सी चालक बारेलाल पुत्र जुगरा अहिरवार उम्र 38 साल निवासी ग्राम पहाड़ा थाना शाढ़ौरा शामिल हैं।
प्रशासन ने कराई अंत्येष्टि:
सुबह पोस्टमार्टम के समय प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक स्तर से अंत्येष्टि के लिये सहायता उपलब्ध कराई गई। एसडीएम नीलेश शर्मा बताया कि मृत्तक के परिवार गरीब हैं। मृत्तकों के परिवार को अनुसूचित जाति वर्ग व आदिम जाति कल्याण वर्ग के होने से संबंधित विभाग द्वारा सहायत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके पूर्व आज शवों की अंत्येष्टि के लिये पंचायत स्तर पर व्यवस्था की गई है इसके लिये जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बोला है। नगरपालिका अशोकनगर सीएमओ शमशाद पठान की ओर से भी मदद दी गई। उनके द्वारा कफन सहित आदि सामग्री मृत्तकों के परिजनों को उलपब्ध कराई गई। इस दौरान जिला अस्पताल में विधायक की अनुपस्थिति में उनके भाई शीतल संधु, एसडीएम के साथ ही एसडीओपी गुरूवचन सिंह, तहसीलदार इसरार खान, देहात थाना प्रभारी रोहित दुबे, नगर निरीक्षक दीपक यादव, नायब तहसीलदार दीपक धाकड़ आदि ने पहुंचकर मृतको के परिजनों की मदद की।
इनका कहना:
दुर्घटना में हुई आदिवासियो की दुखद मौतों से मैं आहत हूँ। व ईस्वर से उनकी आत्मा की शन्ति के लिये दुआ कर्ता हूँ हम इनके परिजनो को जिला प्रसासन की ओर ते तत्काल 20-20 हजार रुपए की मदद कर रहे हैं व संबल योजना के अन्तर्गत व अन्य जो भी मदद होगी करेंगे। इस संबंध मे मेरी जिलाधीश महोदय से चर्चा हो चुकी है मैं व पूरा जिला प्रशासन इस दुख की घड़ी मे उनके परिजनो के साथ हैं।
जजपाल सिंह जज्जी, विधायक अशोकनगर
मातम में बदलीं खुशियां, ट्राले और ऑटो में भिड़ंत बेटी का विवाह कर लौट रहे 4 पुरुषों एवं 2 महिलाओं की मौत