बैतूल,यूको बैंक के तत्कालीन मैनेजर ने फसल ऋण माफी योजना में वृद्धा के नाम से 7 लाख के कर्ज सामने आने के मामले की जांच कराई। जांच में पता चला यूको बैंक के पूर्व मैनेजर ने वृद्धा के नाम से फर्जी केस बनाकर 4 लाख 80 हजार रुपए निकाल लिए थे।
जांच के बाद उपायुक्त सहकारिता की रिपोर्ट पर बैतूल के गंज थाने में पूर्व मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जनसुनवाई में बघवाड पोस्ट खंडारा की विससो वाई पत्नी चुन्नीलाल ने बैंक द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उपायुक्त सहकारिता अशोक कुमार ने इस मामले की जांच कराई। जांच में पूर्व शाखा प्रबंधक मुकेश सैरकर ने विस्सो बाई के बैंक खाता तथा केसीसी लोन के जाली दस्तावेज बनाकर 480000 का गबन किया था। जांच में गड़बड़ी प्रमाणित हो जाने के बाद पूर्व बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।
यूको बैंक के पूर्व मैनेजर पर 5 लाख की धोखाधड़ी में एफआईआर