एक ही परिवार में चार लोगों ने की आत्महत्या

गोरखपुर, महानगर के राजघाट थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। व्यापारी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला तो उसकी पत्नी, पुत्र और 2-बेटी का शव घर में पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक रकाबगंज साहबगंज निवासी व्यापारी रमेश गुप्ता की महेवा गल्ला मण्डी में तलहन दलहन की दुकान है। मृतकों में रमेश गुप्ता की पत्नी सरिता (45), बेटी रचना (20), पायल (15) व पुत्र आयूश (10) है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुई एक परिवार के सदस्यों द्वारा आत्म हत्या किए जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवार को हर सम्भव मदद करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *