रणबीर दरोगा तो जरूर बनेंगे पर तभी जब शाहरुख़ होंगे पुलिस अधिकारी

मुंबई,यह तो सभी जानते ही होंगे कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और रणबीर कपूर किसी फिल्म में पुलिस की भूमिका निभाते नजर नहीं आए हैं, शायद यही वजह है कि ये दोनों चाहते हैं कि अब एक साथ पुलिस वाला बनकर फिल्म में आएं। दअसल यह सब बातें खुद शाहरुख और रणबीर करते नजर आए हैं। बात है मुंबई पुलिस के सम्मान में उमंग अवॉर्ड के आयोजन के दौरान की। इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स शामिल हुए तो वहीं स्टेज पर रणबीर कपूर और शाहरुख खान ने डांस करके सभी का दिल जीत लिया। स्टेज पर दोनों के बीच कुछ रोचक वार्तालाप भी हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर और शाहरुख अपने फिल्मी कैरियर को लेकर बात करते देखे जा रहे हैं। दोनों ही अब तक पुलिस का रोल ना कर पाने को लेकर बातें करते देखे जा रहे हैं। एक किस्सा सुनाते हुए रणबीर ने कहा कि बीच में उनकी फिल्में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं, तभी एक दिन एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने उन्हें रोका और आधे घंटे लैक्चर दिया। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें कॉप फिल्म करनी चाहिए। इसकी के साथ रणबीर कहते हैं कि उन्हें तो पिछले 10 साल में कोई कॉप फिल्म मिली ही नहीं। इसी बीच शाहरुख बोल पड़ते हैं कि मुझे तो पिछले 25 सालों में कोई भी कॉप फिल्म नहीं करने को मिली। शाहरुख चुटकी लेते हुए कहते हैं कि पहले मैं एक कॉप फिल्म में काम करूंगा फिर उसके बाद तुम करना। इस पर रणबीर कह उठते हैं कि जिस फिल्म में शाहरुख पुलिस अधिकारी का रोल करेंगे उस फिल्म में मैं एक कॉन्स्टेबल का रोल प्ले कर लूंगा। इस तरह अब यदि जल्द ही शाहरुख पुलिस अफसर और रणबीर दरोगा की भूमिका करते किसी फिल्म में नजर जा जाएं तो हैरानी नहीं होगी, क्योंकि प्लान तो बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *