‘भारत’ के व्यस्त शेड्यूल के कारण, डांस फिल्म को कैटरीना ने कहा अलविदा

मुंबई, रेमो डिसूजा की आगामी डांस फिल्म को अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अलविदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें ‘भारत’ के व्यस्त शेड्यूल के कारण फिल्म को छोड़ना पड़ा। इसमें अभिनेता वरुण धवन भी प्रमुख भूमिका में हैं। बता दें कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘भारत’ साल 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का आधिकारिक रूपांतरण है। यह अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी। कैटरीना के प्रवक्ता ने यह खबर साझा की। बयान के मुताबिक, “कैटरीना कैफ को ‘भारत’ के व्यस्त शेड्यूल के कारण रेमो डिसूजा की आगामी डांस फिल्म से बाहर होना पड़ा। कैटरीना हमेशा एक पेशेवर रही हैं। उन्होंने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया, क्योंकि उनकी डेट्स ‘भारत’ से टकरा रही थीं। वर्तमान में वह ‘भारत’ की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं।” भारत की सबसे बड़ी डांस फिल्म होने के कारण, इसमें कोरियोग्राफर-अभिनेता-फिल्म निर्माता प्रभुदेवा के अलावा धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी हैं। फिलहाल, कैटरीना ने अपना सारा ध्यान ‘भारत’ पर केंद्रित कर रखा है, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान हैं। वह प्रियंका चोपड़ा के बाहर निकलने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *