फिल्म ‘मणिकर्णिका का इंतजार कर रही कंगना?

मुंबई,अपनी आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ की रिलीज का बॉलिवुड की क्वीन कंगना रनौत इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ भाग का डायरेक्शन कंगना ने ही किया है। दरअसल फिल्म के डायरेक्टर कृष ने एनटीआर की बायॉपिक के लिए इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के समय कंगना ने कहा था कि वह अब एक पूरी फिल्म का डायरेक्शन भी करना चाहती हैं। खबरों की मानें तो ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म दूसरे ग्रह के प्राणियों पर आधारित होगी। कहा जा रहा है कि इसमें एलियंस की लव स्टोरी दिखाई जा सकती है। अगर ऐसा ही है तो यह फिल्म एकदम अलग तरह की फिल्म होगी। बता दें कि कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से टीवी ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंगना अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए अच्छी स्टोरी की तलाश कर रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के कहानी के लिए ‘मणिकर्णिका’ के राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद के संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *