कमलनाथ का मंत्रिमंडल गठित राजभवन में 28 मंत्रियों ने ली शपथ

भोपाल, मध्य प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने राजभवन में 28 विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सर्वप्रथम महिला विधायक विजयलक्ष्मी साधौ को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही कमलनाथ मंत्रिमंडल में 28 मंत्री शरीक हो गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में मंगलवार को क्रिसमस के अवसर पर 28 विधायकों को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्रीपद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले कांग्रेस महिला विधायक विजयलक्ष्मी साधौ, डॉ गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा को आमंत्रित किया गया। इसके बाद हुकुम सिंह किराड़ा, बाला बच्चन, आरिफ अकील, बृजेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, ओंकार सिंह मरकाम, प्रभुराम चौधरी, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पांसे, उमंग सिंगार, हर्ष यादव, सचिन यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, कमलेश्वर पटेल, प्रद्युम्न सिंह तोमर, लाखन सिंह यादव, पीसी शर्मा ने बारी-बारी से मंच पर पहुंच मंत्रीपद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
मंत्री बने विधायकों में जबलपुर पूर्व से विधायक लखन घनघोरिया, सिहावल से विधायक कमलेश्वर पटेल, राऊ से विधायक जीतू पटवारी, राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह, देवरी से विधायक हर्ष यादव, गंधवानी से विधायक उमंग सिंगार, मुल्ताई से विधायक सुखदेव पांसे, प्रियव्रत सिंह, डॉ प्रभुराम चौधरी, ओंकार सिंह मरकान,सांवरे से विधायक तुलसी सिलावट, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, लाखन सिंह यादव, प्रदीप जायसवाल, बृजेंद्र सिंह राठौर, आरिफ अकील, बड़वानी की राजपुर विधानसभा सीट से विधायक बाला बच्चन, भिंड की लहार सीट से सात बार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह समेत हुकुम सिंह कराड़ा और सज्जन सिंह वर्मा का नाम शामिल है।
कमलनाथ खेमे के मंत्री
सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, प्रदीप जायसवाल, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पान्से, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, लखन घनघोरिया, सुरेंद्र सिंह बघेल, अरुण भनोत।
दिग्विजय खेमे के मंत्री
जयवर्धन सिंह, गोविंद सिंह, ब्रजेंद्र सिंह राठौर, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, प्रियव्रत सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, पीसी शर्मा।
नाथ-दिग्गी की साझा पसंद
हुकुम सिंह कराड़ा, कमलेश्वर पटेल, सचिन सुभाष यादव।
सिंधिया टीम के मंत्री
लाखन सिंह यादव, तुलसी सिलावट, इमरती देवी, डॉ. प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर।
सभी के पसंदीदा मंत्री
आरिफ अकील, जीतू पटवारी।
एक नजर में खबर…
09 मंत्री दिग्विजय खेमे से हैं
07 मंत्री ज्योतिरादित्य खेमे से
01 निर्दलीय मंत्री
2 महिलाओं को शामिल किया
15 विधायकों के सिर पहले बार सजा मंत्री पद
55 विधायकों को नहीं मिला मौका, क्योंकि वे पहली बार जीते
206.9 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ कमल नाथ सबसे अमीर मंत्री
220 करोड़ रुपए कुल संपत्ति शपथ लेने वाले 28 मंत्रियों की
72 वर्ष के कमलनाथ सबसे बुजुर्ग मंत्री
32 साल के जयवर्धन सिंह सबसे युवा
9 मंत्रियों की उम्र 60 से ज्यादा
इतने पढ़े हैं हमारे मंत्री
13 मंत्री ही स्नातक तक पढ़ पाये
09 स्नातकोतर शिक्षा ली
05 मंत्री 12वीं तक पढ़े
01 इंजीनियरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *