बिहार के हाजीपुर में बीजेपी नेता गुंजन खेमका की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर,सुशासन बाबू के राज बिहार में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वो बिना किसी डर लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामाला हाजीपुर का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने गोपाल खेमका के बेटे और बीजेपी नेता गुंजन खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उनका ड्राइवर भी घायल हो गया। पटना के मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल के बेटे गुंजन खेमका की हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री है। उनकी फेक्ट्री के बाहर ही उनपर हमला किया गया। बदमाशों ने उन्हें तीन गोली मारी। जिसके बाद गुंजन की मौत हो गई। इस हमले में गुंजन के ड्राइवर को भी गोली लगी। जिस फौरन अस्पताल भेजा गया है। गुंजन खेमका बिहार प्रदेश के बीजेपी व्यवासायिक प्रकोष्ठ के संयोजक भी थे। उनकी मौत की ख़बर सभी जगह आग की तरह फैल गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *